फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोन में बांटकर चमकाएंगे अपना शहर

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पंचकूला और पिंजौर को सात जोन में बांटा जाएगा। सभी वार्ड को जोन में डिवाइड कर दिया गया है। साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि एक ठेकेदार को दो जोन से ज्यादा की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


वार्ड जोन
एक, दो, तीन 01
चार, पांच, छह 02
आठ, नौ, दस 03
11, 12, 13 04
14, 15, 16 05
सात, 17 व 18 06
19, 20 07

30 सितंबर को खत्म हो रहा ठेका
नगर निगम के दफ्तर में सोमवार को सेनिटेशन व स्ट्रीट लाइट के लिए गठित कमेटी की बैठक हुई। इसमें मेयर उपेंद्र आहलुवालिया, डिप्टी मेयर सुनील तलवाड़, नगर निगम के ईओ ओपी सिहाग, पार्षद सीमा देवी, लिली बावा, सीबी गोयल, रविकांत स्वामी, सलीम खान, दलबीर कौर सहित कई पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा सफाई व्यवस्था पर की गई। नगर निगम का मौजूदा ठेका 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। इस बार नया ठेका नए व्यवस्था से दिया जाएगा।

कुत्तों को पकड़ने के लिए फिर देंगे ठेका
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए फिर से ठेका दिया जाएगा। पहले का ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर भाग गया था। यह जानकारी उन्होंने हाउस की मीटिंग में भी दी थी। सोमवार को कमेटी की मीटिंग में पार्षदों ने जानकारी दी कि लावारिस कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे शहरवासियों को जीना दुश्वार हो गया है। इस पर फैसला लिया गया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए नया ठेका दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट
नगर निगम में शामिल गांवों को रोशन करने के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए आयोजित बैठक में वार्ड नंबर चार, छह, सात, आठ व 20 में स्ट्रीट लाइट के नए प्वाइंट लगाने का फैसला लिया गया। इसके तहत एसडीओ व जेई की ड्यूटी लगाई गई कि वे गांवों का सर्वे करे और जहां-जहां प्वाइंट लगने हैं, वहां निशानदेही कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे।

30 कर्मचारियों की मांग
शहर की बिगड़ी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर डा. एसएस फुलिया से मुलाकात की और 30 से ज्यादा कर्मचारियों को ठेके के आधार पर काम सौंपने की बात कही। मेयर उपेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की समस्या पूरे शहर में है। इसलिए निगम कमिश्नर से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कोट्स........
फिलहाल 20 वार्ड को दो जोन में बांटा गया है। इससे सफाई में काफी दिक्कत आती है। जब जोन ज्यादा हो जाएंगे तो सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुधर जाएगी।
- उपेंद्र आहलुवालिया, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें