फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बताएंगे, कितने हटाए अवैध होर्डिंग्स

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला प्रशासन ने शहर में लगने वाले अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों से मंगलवार 11 बजे तक शपथ पत्र देने को कहा गया है। वे शपथ पत्र में बताएंगे कि उनकी ओर से कितने अवैध होर्डिंग्स हटाए गए हैं और उसके बाद यही रिपोर्ट हाईकोर्ट में भेजी जाएगी। मालूम हो कि होर्डिंग्स हटाने के संबंध में हाईकोर्ट में एक मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला सचिवालय में बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स, विज्ञापन, बैनर, साइन बोर्ड वाहन चालकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और इसी वजह से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया कि जिले में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स, विज्ञापन, बैनर व साइन बोर्ड हटवा दिए गए हैं। यदि कहीं इक्का दुक्का रह गए हैं तो वे भी तुरंत हटवा दिए जाएंगे। डा. फुलिया ने कहा कि नियमित तालमेल बनाकर इस काम को पूरा करें और होर्डिंग्स आदि हटवाते समय वीडियोग्राफी जरूर कराएं।

पार्किंग का भी रखें खयाल
उपायुक्त ने कहा कि यह भी नोटिस में आया है कि विभिन्न विभाग बिल्डिंग निर्माण का प्लान करते समय पार्किंग की व्यवस्था नहीं करते हैं, लेकिन इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे होटल, मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, अस्पताल और मॉल के बाहर सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग नहीं होने दें। बैठक में एसडीएम आरके सिंह, एसडीएम कालका मनीता मलिक, सीटीएम वंदना दिसोदिया, एसीपी संदीप मलिक एवं जिला विकास एवं पंचायत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें