फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर में बहे चार दोस्तों की मिली लाश

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर नदी में लापता पांच युवकों में से हितेश कपूर, सम्वित रैना, रविंदर और अर्जुन की लाश वीरवार को अलग-अलग स्थानों पर मिली। सम्वित रैना की लाश बनूड़ के पास मिली। रविंदर का शव सेक्टर 27 के सामने झाड़ियों में फंसा था, जबकि हितेश कपूर की लाश देर शाम निचली चौकी गांव के पास मिली। हितेश का शव मिट्टी में दबा था। अर्जुन का शव डेराबस्सी में घग्गर नदी में मिला। दूसरी ओर, प्रदीप का वीरवार को भी पता नहीं चल सका। इनकी तलाश में प्रशासन ने मेगा सर्च अभियान चलाया। वहीं, सेना और पटियाला के गोताखोर भी लगे रहे। वीरवार शाम साढ़े सात बजे सर्च अभियान रोक लिया गया। सर्च अभियान बुजकोटिया से पंजाब के साथ लगती हरियाणा की सीमा मुबारिकपुर तक तीन बार चलाया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 5.45 बजे अभियान की शुरुआत बुर्जकोटिया से हुई। इसमें फायर ब्रिगेड, नगर निगम के 100 सफाई कर्मचारी, सेना और पटियाला से बुलाए गोताखोरों को लगाया गया। गोताखोरों को डीसीपी अश्विन शेणवी ने बुलाया था। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सेक्टर-21 में बने घग्गर पुल से अपना अभियान शुरू किया। कर्मचारियों को सुुबह 9.45 बजे सेक्टर 27 के हर्बल पार्क के पास मिट्टी और झाड़ियों में फंसा पैर दिखाई दिया। इसके बाद शव को निकालकर जनरल अस्पताल भेजा गया। यहां पर परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान सेक्टर-14 निवासी रविंदर के रूप में की।
सेक्टर-11 निवासी सम्वित रैना की लाश सुबह 10.30 बजे बनूड़ में मिली। बताया जा रहा है कि वहां पर पानी काफी कम था। ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखकर डेराबस्सी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डेराबस्सी पुलिस ने पंचकूला संपर्क किया। डेराबस्सी अस्पताल में शव की पहचान सीएन रैना ने अपने बेटे सम्वित रैना के तौर पर की। डेराबस्सी अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम छह बजे सूचना मिली कि एक और लाश मिली है। सेक्टर 15 निवासी हितेश कपूर की लाश निचली चौकी गांव से निकाली गई। हितेश की लाश पटियाला से आए गोताखोर आशु मलिक की टीम ने निकाला। आशु मलिक ने बताया कि उन्होंने दोपहर एक बजे अभियान में हिस्सा लिया।
उधर, देर रात 10 बजे सेक्टर 12 निवासी अर्जुन विष्ट की लाश भी डेराबस्सी में मिली। अर्जुन के लाश की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है। इसकी पुष्टि डीसीपी अश्विन शेणवी ने की है। उपायुक्त एसएस फुलिया ने बताया कि शवों की तलाश के लिए शुक्रवार सुबह 5.45 बजे अभियान शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि बुधवार को सुबह आठ दोस्त बर्थडे पार्टी मनाने के लिए बुर्जकोटिया के पास घग्गर नदी के किनारे पर गए थे। इसी बीच घग्घर में आए तेज बहाव में आठों दोस्त बह गए थे। इनमें से बर्थडे ब्वाय को बचा लिया गया था, जबकि एक का शव बुधवार को ही बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें