फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल में आर्मी स्कूल चंडी मंदिर अव्वल

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में बुधवार को हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीनों वर्ग में आर्मी स्कूल चंडीमंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हैंडबाल के साथ-साथ वालीबॉल और एथलीट प्रतियोगिताएं भी शुरू की गईं। हैंडबाल प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 एवं अंडर-19 में आर्मी स्कूल चंडी मंदिर की टीम ने कब्जा किया। वहीं, अंडर-14 में दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकेतड़ी, अंडर-17 व 19 में दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-19 की टीम रही।
विज्ञापन


वालीबॉल में मानव मंगल जीता
वालीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 में मानव मंगल स्कूल सेक्टर-11 ने न्यू इंडिया स्कूल सेक्टर-15 को हराया। अंडर-17 वर्ग में भवन विद्यालय सेक्टर-15 ने मानव मंगल को पछाड़ा। अंडर-19 में सार्थक स्कूल की टीम ने सीएल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 को शिकस्त दी।

100, 200 मीटर रेस में सतलुज स्कूल जीता
100 मीटर रेस में अंडर-14 में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 ने पहला, मानव मंगल स्कूल सेक्टर-11 ने दूसरा और भवन विद्यालय सेक्टर-15 ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 पहले, डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 दूसरे और आर्मी स्कूल चंडीमंदिर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए पहले, संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी सेक्टर-20 दूसरे और आर्मी स्कूल चंडीमंदिर तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस के अंडर-14 में सतलुज पब्लिक स्कूल पहले, वैली पब्लिक स्कूल दूसरे और भवन विद्यालय सेक्टर-15 तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल दूसरे और सतलुज पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में सीएलडीएवी सेक्टर-11 पहले, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकेतड़ी दूसरे और सीएलडीएवी स्कूल सेक्टर-11 तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


600 मीटर में गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-7 आगे
600 मीटर में सिर्फ अंडर-14 के मुकाबले हुए। इसमें पहले व दूसरे स्थान पर सेक्टर-7 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-17 रहा।

शॉटपुट प्रतियोगिता में भवन विद्यालय अव्वल
शॉटपुट प्रतियोगिता के अंडर-14 में भवन विद्यालय सेक्टर-15 पहले, मानव मंगल स्कूल सेक्टर-11 दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में मानव मंगल स्कूल सेक्टर-11 ने पहला व दूसरा और सीएलडीएवी स्कूल सेक्टर-11 तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में भवन विद्यालय पहले, सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा रिले रेस 4 इन टू 100 मीटर रेस के अंडर-14 में भवन विद्यालय सेक्टर-15 पहले, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


फुटबाल का फाइनल मैच आज
फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14, 17 और अंडर-19 का फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 के फुटबाल मैदान में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें