फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को चाकू दिखाकर घर से लूट

Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घर पर अकेले बच्चों को चाकू दिखाकर लूट का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर आया एक युवक सेक्टर 26 मदनपुर स्थित एक घर में घुसकर बच्चों को चाकू दिखाकर घर से 14 हजार की नकदी, आधा किलो चांदी के जेवर, सोने के झुमके व एक चेन लेकर फरार हो गया। बच्चों के मां-बाप के आने के बाद ही लूट का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक सेक्टर 26 में मदनपुर निवासी गोपाल और उसकी पत्नी दोनों ही कामकाजी हैं। काम पर जाने के बाद उनके दो बच्चे 11 वर्षीय बेटा साजन और पांच वर्षीय पायल अकेले रहते थे। जब गोपाल व उसकी पत्नी लौटकर वापस आई तो बच्चे रोने लगे। उन्होंने बताया कि दोपहर के वक्त मोटरसाइकिल सवार एक उनके घर में घुसा और कहा कि पापा कहां हैं? उनसे 300 रुपये लेने हैं। बच्चों ने कहा पापा नहीं है। इतने में उसने चाकू दिखाकर पूछा कि घर पर कहां-कहां रुपये रखे हैं? बच्चों ने आरोपी को रुपये और जेवर रखने के सभी ठिकाने बता दिए।
गोपाल की पत्नी मीना के मुताबिक घर से करीब 14 हजार रुपये नकदी, आधा किलो चांदी के जेवर, सोने के झुमके, एक सोने की चेन ले गए। बच्चों के मुताबिक वह व्यक्ति थोड़ा मोटा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस ने बच्चों के बयान व गोपाल की शिकायत पर 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पंचकूला में बच्चों को चाकू दिखाकर घर से लूट का यह पहला मामला है। दिनदहाड़े इस लूट से पुलिस के सेफ स्ट्रीट अभियान की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें