फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद भूषण महाजन बार एसोसिएशन के प्रधान बने

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बार एसोसिएशन के चुनाव में सेक्रेटरी पद पर अश्विनी चौधरी ने रिकार्ड 171 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमल जोशी को हराया। प्रधान पद के लिए वेद भूषण महाजन ने अपने प्रतिद्वंद्वी जेके चौहान को 12 वोटों से हराया। सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर वाइस प्रेसिडेंट के बीच रही। एक बार घोषणा हुई कि गौरव शर्मा जीत गए, लेकिन बाद में सूचना मिली कि विक्रमपाल सिंह ने 12 वोटों से जीत हासिल कर ली है। खजांची के लिए राकेश नूनीवाल ने निखिल हांडा को 94 वोटों से हराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एडवोकेटों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वोटिंग सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। प्रत्याशियों ने अदालत के बाहर ही अपने-अपने स्टाल लगा रखे थे। किसी ने अपने वोटरों को लुभाने के लिए चाय नाश्ते का इंतजाम किया तो किसी ने छोले भटूरे का। वोटिंग के लिए सुबह से ही एडवोकेट की लाइन लग गई थी। चुनाव के लिए करीब साढ़े चार सौ वोट डाले गए। इनमें प्रधान पद के लिए वेद भूषण महाजन को 254 वोट और जेके चौहान को 242 वोट मिले। सेक्रेटरी पद के लिए अश्विनी चौधरी को 332 और कमल जोशी को 161 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए विक्रमपाल सिंह को 253 वोट जबकि गौरव शर्मा को 241 वोट मिले। खजांची पद के लिए राकेश नूनीवाल को 293 वोट मिले जबकि निखिल हांडा को 199 वोट मिले। चुनाव संपन्न होने के बाद अमित डुडेजा, प्रधान वेदभूषण महाजन, सेक्रेटरी अश्विनी चौधरी, जगपाल सिंह, नवदीप बजाज, विशाल मदान, अरविंद सूद ने चुनाव अधिकारी अजय कौशिक व मनबीर राठी की पूरी टीम का आभार जताया। इन दोनों की देखरेख में ही चुनाव संपन्न हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें