फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी केयर टेकर बन कोर्ट में किया केस

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक व्यक्ति एनआरआई महिला के घर का फर्जी केयर टेकर बन बैठा और पंचकूला की अदालत में सिविल केस दायर कर दिया कि उसे घर से जबरदस्ती निकाला जा रहा है। यह सारी कोशिश घर पर कब्जे के लिए की गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसे शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कनाडा में रहने वाली कुसुम लता के सेक्टर-4 में बने जिस घर को बेचने के प्रयास में ईओडब्लयू ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उस घर पर एक बार कब्जा करने का भी प्रयास किया गया था। कब्जा करने वाले दूसरे गुट के तीन सदस्यों को ईओडब्ल्यू ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उस गुट का एक सदस्य राज पांडे पुलिस गिरफ्त से बाहर था, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। घर को बेचने के प्रयास में अलग मामला दर्ज हुआ था, जबकि कब्जा करने का मामला पहले ही दर्ज था, जो कुसुम लता की कनाडा से आई ई-मेल पर दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि राज पांडे ने घर की मालकिन के खिलाफ पंचकूला की एक अदालत में सिविल केस कर रखा था। केस में आरोप लगाया था कि वह घर का केयर टेकर है और अब जबरदस्ती उसे घर से निकाला जा रहा है। जबकि असल में राज पंाडे केयर टेकर नहीं था। उसे कुसुम लता ने कभी भी अपने घर में नहीं रखा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें