फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के लिए आज से चलेगी रेल कार

Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल खंड पर लंबे अंतराल के बाद शनिवार को रेल कार पटरी पर सरपट दौड़ने के लिए तैयार हो चुकी है। रेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यही नहीं, एक अन्य रेल कार का शनिवार बाद दोपहर हिमाचल के धर्मपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

कालका-शिमला रेल खंड की धड़कन मानी जाने वाली रेलकार अंग्रेजों ने वर्ष 1927 में शुरू की थी। कई वर्षों तक पटरी पर दौड़ने के बाद रेल कार सेवा दम तोड़ गई थी। आखिरी रेल कार कुछ महीनों पहले बंद कर दी गई थी। इसके बाद विभाग ने दो रेल कारों को नए सिरे से तैयार करना शुरू किया, जिसमें पहली रेल कार का शुक्रवार को फाइनल ट्रायल यार्ड के पास ही लिया गया, जोकि कामयाब रहा। इसे शनिवार सुबह दस शिमला के लिए रवाना किया जाएगा। एक अन्य रेल कार का ट्रायल शनिवार बाद दोपहर धर्मपुर तक किया जाएगा।

कोट
रेल कार का शुक्रवार यार्ड के पास फाइनल ट्रायल कामयाब रहा। शनिवार सुबह दस बजे शिमला के लिए रेल कार चलाई जाएगी। रविवार से रेल कार सेवा पहले की तरह सुबह 5.10 बजे रेगुलर होने की उम्मीद है। दूसरी रेलकार का ट्रायल शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेन्द्र सिंह, एएमईस डीजल शेड, कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें