फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भवन के लिए समुदाय एकजुट

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 14 स्थित किसान भवन में रविवार को पंजाबी महासम्मेलन हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद शादी लाल बतरा मुख्य अतिथि थे। पंजाबी समुदाय ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया और उनसे पंचकूला में पंजाबी समुदाय के लिए भवन की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की यह मांग जल्द से जल्द पूरी होगी साथ ही वह पंजाबियों को राजनीतिक रूप से मजबूत करेंगे। पंजाबी सम्मेलन में पहली बार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सदस्य और सामाजिक संगठनों को एक मंच पर देखा गया। सम्मेलन में हजारों लोग पहुंचे।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि उनका इतना बड़ा सम्मान पंजाबी सम्मेलन में तो उनके गृह क्षेत्र रोहतक में भी नहीं हुआ। इसके लिए वे पंचकूला के पंजाबी समाज के आभारी हैं। बतरा ने कहा कि वे शीघ्र ही आयोजन समिति के सदस्यों को साथ लेकर मुख्यमंत्री के पास पंजाबी भवन के लिए भूमि की मांग का प्रस्ताव रखेंगे। इससे पहले आयोजन समिति के सदस्यों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पंचकूला में 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी पंजाबियों की है, लेकिन इसके बावजूद इस समुदाय के पास अपना कोई भवन नहीं है। मुख्य अतिथि से पूर्व पार्षद वीके कपूर व सुभाष पपनेजा ने पंचकूला में यूनिवर्सिटी बनाने की मांग रखी। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंदर रावल ने कहा कि पंजाबी भवन का अपना हक लेकर रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी बीआर बेरी, स्टाफ सेलेक्शन के अध्यक्ष विजय चुघ, मुख्यमंत्री के विशेष सचिवशादी लाल कपूर, पूर्व प्रधान मनवीर गिल, बीके खुराना, हेमंत किंगर, ओपी तनेजा, संजय आहूजा, सुभाष कपूर, सुभाष सचदेवा व ओमप्रकाश देवीनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें