फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दुकान से 96 हजार नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव सीतोमाजरा में एक करियाना की दुकान से चोर 96 हजार रुपये सहित दुकान से अन्य सामान चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनु फरीदी ने बताया कि उसकी सीतोमाजारा प्रवीन कॉलोनी मे किरयाना की दुकान है। मंगलवार रात 10 बजे वह अपनी दुकान को बंदकर अपने कमरे पर चला गया था।
रात करीब ढाई बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचा तो एक युवक हाथ में थैला लिए दुकान से निकल कर भाग रहा है। उसे पकड़ लिया गया। युवक की पहचान मनोज के रूप में हुुई। उसके थैले में चोरी किए सिगरेट के पैकेट थे।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने बताया कि उसके साथ विक्की नाम का युवक भी आया था जो गल्ले में से पैसे चुरा कर ले गया है। इसी बीच आरोपी युवक अपना हाथ छुड़ाकर मौके से भाग गया। चोर उसकी दुकान के गल्ले से 96 हजार रुपये सहित सिगरेट व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें