पंचकूला। जिले में वीरवार को दो सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इसमें एलकेमिस्ट और पारस अस्पताल शामिल रहे। इन दो सेंटरों में कुल 190 का लक्ष्य तय किया गया था। इसमेें से 94 फ्रंटलाइन वर्करों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी।
गौरतलब है कि अब तक पंचकूला में 2922 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस संबंध में रोग प्रतिरक्षण अधिकारी मीनू सासन ने बताया कि पंचकूला में कुल 6219 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।