फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 49.50 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बैंक खाते से 49.50 हजार रुपये निकाल लिए गए। अंबाला निवासी को इस मामले की जानकारी तब मिली जब बैंक में रुपये निकालने गया। चंडी मंदिर थाना पुलिस ने परमजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता परमजीत सिंह निवासी गांव रायेवाली जिला अंबाला ने बताया कि 16 जनवरी को वह सेंट्रल बैंक ऑफ बरवाला में पैसे निकालने गया था। बैंक कर्मचारी ने खाते में पैसे नहीं होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परमजीत के खाते से सात दिसंबर 2020 को यह रकम निकाली गई है। यह रकम दस-दस हजार करके पांच बार में निकाली गई है। परमजीत सिंह ने बताया कि एटीएम उसी के पास है। इसके बाद रुपये कैसे निकल गए। परमजीत सिंह ने जानकारी के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें