फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वांटेड अपराधियों ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीते वर्ष 26 जून को गांव खेड़ावाली में युवकों पर फायरिंग कर एक की हत्या व अन्यों की हत्या के प्रयास मामले के चार वांटेड आरोपियों ने बुधवार को सेक्टर-27 स्थित स्टेट क्राइम हरियाणा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आरोपियों में गुरमीत सिंह उर्फ रोडा निवासी गांव सुखोमाजरी, अमृतपाल उर्फ तूफान निवासी लिडरा, जिला संगरूर, उमेश उर्फ मटरू निवासी कालरावाली, जिला सोलन और मोहम्मद अकरम, निवासी गांव इस्लाम नगर, पिंजौर हैं। स्टेट क्राइम की टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


यह है मामला:
खेतीबाड़ी करने वाले गांव माजरा मेहताब, थाना कालका निवासी मामले के शिकायतकर्ता योगराज उर्फ पिंकी ने पुलिस को बताया था कि 26 जून 2018 को दोस्त विक्रम उर्फ विक्की का जन्मदिन था। वह और कुछ अन्य दोस्त गांव खेड़ावाली में शाम करीब साढ़े चार बजे जन्मदिन मना रहे थे। उसी दौरान छह गाड़ियों से करीब 30 लोग हथियार, डंडे, तलवारें और रॉड लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने गाड़ियों से नीचे उतरकर जन्मदिन मना रहे युवकों पर दनादन फायरिंग कर डाली थी। विक्रम उर्फ विक्की बचने के लिए पास में खड़ी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो की पीछे की सीट पर छुप गया। लेकिन आरोपियों के कार पर गोलियां बरसाने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने बचाव के लिए भाग रहे अन्य युवकों पर भी गोलियां चला दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे दो अन्य दोस्तों केे कमर और दूसरे के पांव में गोली लगी। उनके तीसरे दोस्त को हमलावरों ने तलवार मारकर घायल कर दिया था। शिकायतकर्ता ने कुछ हमलावरों को पहचानने का दावा किया था। थाना कालका पुलिस योगराज की शिकायत पर केस दर्ज कर फरार हत्यारोपियों की धरपकड़ के प्रयास में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें