चंडीगढ़। लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चिराग ने टी. रावत को 2-1 के अंतर से हराकर आयटा टेनिस सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सीएलटीए स्टेडियम सेक्टर 10 में खेले जा रहे इस मुकाबले में चिराग ने पहले सेट में टी. रावत को 6-3 से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में टी. रावत ने चिराग को 7-5 से मात देकर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरे सेट में चिराग ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और टी रावत को 6-4 से हरा दिया।
दूसरे मैच में आदित्य ने सरबजोत सिंह को 6-2, 6-3, अजय ने सुखप्रीत सिंह को 6-3, 6-7, 7-6 से अंश ने लक्ष्य को 6-4, 6-4 और हार्दिक ने वंश यादव को 6-3 और 7-5 से मात दी।
लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग के मैच में रेनी सिंघला ने पवनदीप कौर को 6-1, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। काव्या ने राधिका को 6-1, 6-3 से लक्ष्मी ने याशिका शर्मा को 6-1, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही दिशा, अंजली, तनुश्री पांडे और कनुप्रिया ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के मैच में हरियाणा की काव्या ने लक्ष्मी को 6-1, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। श्रेया ने काव्या पलनी को 6-2, 6-3 से प्रियंकल ने साई राजेश भोयर को 6-1, 6-3 से और वंशिका ने हरलीन कौर को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।