फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांप्लेक्स का रास्ता बंद करने पर लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। माडर्न कांप्लेक्स के रेलवे फाटक के नजदीक कैटेगरी 4 के सामने बने ब्लॉक का रास्ता बंद करने कर लोगों ने रोष जताया। वेलफेयर एसोसिएशन कैटेगरी 4 के प्रधान तलविंदर सिंह, राजू सना और दिनेश सेठी का कहना कि माडर्न कांप्लेक्स के रेलवे फाटक पर पिछले काफी समय से अंडरपास बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इस अंडरपास को बनाने वाले ठेकेदार ने दीवार बनाकर लगभग 200 प्लाटों में रहने लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया था। इसे लेकर लोगों के साथ मिलकर ठेकेदार की मनमानी रुकवाई और इसे बनाने का काम बंद करवाया। तलविंदर सिंह ने बताया कि काम बंद होने के बाद जेई और एसडीओ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक समस्या हल कर दी जाएगी।

खुदाई के दौरान कार पर गिरा पेड़
तलविंदर सिंह ने बताया कि ठेकेदार की लेबर बिना सोचे-समझ कांप्लेक्स की बिल्डिंग के पास खुदाई कर रही है। इससे कांप्लेक्स की बिल्डिंग को भी गिरने का खतरा है। शनिवार को इसी तरह बिना सोचे समझ की जा रही खुदाई से एक कीकर का पेड़ कार पर गिर पड़ा। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें