फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद किरण खेर ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को दिए 8 ई रिक् शा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने बार एसोसिएशन को दिए 8 ई रिक्शा
विज्ञापन

किरण खेर ने कहा, वकीलों, याचिकाकर्ताओं को सेक्टर 17 जाने के लिए दिए वाहन
वकीलों को आश्वासन, उनकी मांगों की दिशा में करेंगी काम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर ने शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को याचिकाकर्ताओं और वकीलों की सुविधा के लिए 8 ई रिक्शा प्रदान किए। इसकेसाथ ही उन्होंने आने वाले समय में वकीलों की मांगों की दिशा में काम करने का भी वायदा किया।
किरण खेर दोपहर एक बजे हाईकोर्ट पहुंचीं तो वहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनमोल रतन सिद्घू, उपाध्यक्ष रणदीप सिंह वारीच, सचिव बलतेज सिंह सिद्घू तथा संयुक्त सचिव परमिंदर कौर चन्ना सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। वकीलों ने उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान सांसद किरण खेर ने कहा कि वह वकील बिरादरी के साथ खड़ी हैं और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ वाटर कूलर भी देंगी सांसद
वकीलों और याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट से सेक्टर 17 के बीच आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को 8 ई रिक्शा दिए गए। खेर ने कहा कि यह ई रिक्शा एक ओर तो आवाजाही का माध्यम बनेंगे और दूसरी ओर प्रदूषण कम करने में भी मदद करेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में 8 वाटर कूलर और गेट 5 की ओर से मल्टी लेवल पार्किंग तक रेन शेल्टर के निर्माण का भी वायदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें