फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीएस के विद्यार्थी को मिली बड़ी नौकरी, 53 लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सभी केंद्रों के लिए

यूबीएस के 94 छात्रों को बड़ी मिली नौकरी
आकाश को अफ्रीका से 53 लाख का पैकेज

- तोलाराम ग्रुप ने 27 विद्यार्थियों में से आकाश को चुना, मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस में किया है एमबीए
- एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को 30 लाख से अधिक का मिला है विभिन्न कंपनियों से पैकेज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के यूबीएस को वर्ल्ड रैंकिंग में ऐसे ही 15वां स्थान नहीं मिला, उसके पीछे कई कारण हैं। उसी में एक है, यहां से निकलने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत नौकरी। सर्विस भी ऐसी कंपनियों में जो आईआईएम के विद्यार्थियों को मात देते हैं। बुधवार को हुई प्लेसमेंट में 94 विद्यार्थियों को बड़ी नौकरियां मिलीं। इनमें दो दर्जन विद्यार्थियों का पैकेज 30 लाख रुपये से अधिक का रहा। वहीं, सबसे बड़ा पैकेज आकाश राय का रहा। उन्हें 53 लाख रुपये सालाना मिलेंगे। वह अफ्रीका में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में काम करेंगे। उनका चयन तोलाराम ग्रुप ने किया है।
आकाश राय मूलत: लुधियाना के रहने वाले हैं। उनके पिता ओमप्रकाश राय बीएसएनएल में टेकभनीकल इंजीनियर हैं। आकाश ने वर्ष 2017 में एमबीए में मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस में दाखिला लिया था। एमबीए द्वितीय वर्ष जैसे ही पास हुआ तो चयन के लिए कंपनियां पीयू पहुंचीं। तोलाराम ग्रुप ने एमबीए के 27 विद्यार्थियों को चुना। उन्होंने इनमें से 13 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया और उसमें से तीन विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए गुरुग्राम बुलाया। वहां तीनों का साक्षात्कार हुआ। उसके परिणाम आज पीयू के यूबीएस के चेयरमैन दीपक कपूर ने घोषित किए। उसमें आकाश राय को 53 लाख पैकेज के साथ चयनित किया है। आकाश कहते हैं कि आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है। मुझे विश्वास था कि चयन अच्छी कंपनी करेगी। कहते हैं कि कंपनी के मालिक इंडिया के हैं, लेकिन पूरे देश में यह कंपनी एफएमसीजी के तौर पर कार्य करती है। मालूम हो कि पिछले साल 48 लाख का सर्वाधिक पैकेज छात्र आदित्य पांडेय को मिला था।
विज्ञापन


इनसेट---
ये कंपनियां पहुंचीं यूबीएस
यूबीएस विभाग में हर साल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं। इस बार भी दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। यूबीएस के 114 विद्यार्थियों ने एमबीए किया है। इसमें से 94 को नौकरी मिल गई है। बाकी 20 की प्लेसमेंट के लिए तैयारी चल रही है। एचडीएफसी बैंक, लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई, वोल्वो, महिंद्रा, टीवीएस, आईबीएम, ट्राइडेंट, एसकेएफ आदि कंपनियां यहां पहुंचीं। ट्राइडेंट ने भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन नौकरी के लिए किया। छात्र प्लेसमेंट समन्वयक नंदित गुप्ता ने पूरी जानकारी सभी के सामने साझा की।
विज्ञापन


वर्जन---
आकाश राय को 53 लाख का पैकेज मिला है। अगले साल का लक्ष्य 75 लाख पैकेज का रखा है। इस साल के 94 छात्रों को अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिली है। एवरेज लगभग 12 लाख पैकेज का रहा है। आगामी वर्षों में हम इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत करेंगे। इसके लिए वीसी से कहा गया है।
-- प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस पीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें