फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोर्समेंट विंग ने 138 का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंफोर्समेंट विंग ने 138 का चालान किया, सात ट्रक सामान जब्त किया
विज्ञापन

सेक्टर-11, 10, 9, 7, 38, 17 और डड्डूमाजरा में चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर सात ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया और 138 वेंडरों और दुकानदारों के चालान काटे। इंफोर्समेंट विंग ने सेक्टर-11, 10, 9, 7, 38, 17 और डड्डूमाजरा में अभियान चलाकर चालान काटे और सामान जब्त किया।
विज्ञापन

सेक्टर-17 के प्लाजा में फड़ी वालों और इंफोर्समेंट विंग के साथ झगड़ा होने की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। सोमवार शाम को विशेष रूप से अभियान इसलिए चलाया गया, ताकि वेंडर दोबारा यहां आकर न बैठ जाएं। जगह-जगह पर वेंडरों के साथ कहासुनी भी होती रही। ये वेंडर उन्हें अलाट हुई पांच गुना छह फीट से अधिक की जगह घेरकर अपना काम कर रहे थे। इसके अलावा कई वेंडरों ने अपनी फीस भी नगर निगम के पास जमा नहीं कराई थी। कई लोगों ने अपनी जगह को सब्लेट किया हुआ था। यह अभियान एडिशनल कमिश्नर तिलक राज के निर्देश पर चलाया गया। इस दौरान एसडीओ बिल्डिंग ब्रांच बलराज छिकारा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इंसपेक्टर इंचार्ज सुनील दत्त ने बताया कि यह अभियान और तेज होगा। लोगों की शिकायतें आ रही हैं। वेंडर के अलावा शोरूम के मालिक और दुकानदार नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। इसके कारण यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें