फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैजी बी ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीहने मेरा दिल लुट्टेया.. सुन नाचे चंडीगढ़िये...
विज्ञापन


- जैजी बी ने किया कलाग्राम में परफार्म

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले में पंजाबी गायक जैजी बी ने अपने हिट पंजाबी गीतों से खूब रंग जमाया। शनिवार को चंडीगढ़ के कलाग्राम में जबरदस्त भीड़ रही। शनिवार होने की वजह से मेले में सुबह से ही विजिटर्स का तांता लगना शुरू हो गया था। कलाग्राम के नेशनल क्राफ्ट मेले का आयोजन नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर डिपार्टमेंट द्वारा किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के गायक जैजी बी ने जैसे ही अपना गायन शुरू किया तो तालियां बजनी शुरू हो गईं। इस मौके पर बैंड ने अपनी शुरुआत उस्ताद कुलदीप के वार बाबा बंदा बहादुर से की गई। इसके बाद जैजी बी ने जीहने मेरा दिल लुट्टेया से सभी का दिल जीत लिया। फिर नाग सांभलै जुल्फां दे...गीत गाया। जैसे ही कलाग्राम में उनका गीत मितरां दे बूट गूंजा तो आडियंस मस्ती से झूमने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरदस्त भीड़ उमड़ी शनिवार को मेले में
कलाग्राम में आए शॉपर्स शनिवार को मेले में शॉपिंग का आनंद लेते नजर आए। यहां पंजाब के आचार, कश्मीर का काहवा, राजस्थान से आई गजक का स्वाद सभी ने लिया। नई दिल्ली से आए ब्रास आर्ट भी यहां काफी आकर्षित करती रही। राजस्थान के टांक जिले से आई वूलेन चप्पलों ने सर्दियों की शापिंग करने वालों का दिल जीत लिया। यहां का फूड स्टाल भी शनिवार को खचाखच भरा नजर आया। वहीं दूसरी ओर यहां आने वालों को देशभर से आए कलाकारों ने अपनी परफारमेंस का मुरीद बना डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें