फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन ने अमित शाह को भेजा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
धवन ने अमित शाह को भेजा इस्तीफा आज ज्वाइन करेंगे आम आदमी पार्टी
विज्ञापन


चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से एक दिन पहले भाजपा नेता हरमोहन धवन ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। उसके बाद उन्होंने इसके बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को फोन कर सूचना भी दे दी है। अमित शाह को भेजे अपने इस्तीफे पर उन्होंने लिखा है कि वे पिछले नौ साल से पार्टी में है, लेकिन आज महसूस कर रहे हैं कि वे पार्टी के लिए फिट नहीं हैं। इसलिए अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन की ओर से कहा गया है कि उन्हें फिलहाल इस्तीफे की कापी नहीं मिली है। इस पर धवन का कहना है कि वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। इसलिए इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष इसके लिए बाध्य नहीं है। धवन रविवार को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। इस दौरान काफी संख्या लोग मौजूद रहेंगे। धवन की ओर से दावा किया गया है कि वे अपने हजार समर्थकों के साथ पार्टी को ज्वाइन करेंगे। इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता व सांसद भगवंत सिंह मान, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता विधायक हरपाल सिंह चीमा, आप कोर कमेटी के चेयरमैन बुद्ध होम, विधायक अमन अरोड़ा के अलावा कई नेताओं के मौजूद रहने के आसार हैं। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर नौ में आयोजित होगा। इस दौरान आप के कनवीनर प्रेम गर्ग ने बताया कि पंजाब के राजनीतिक परिवार के वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह रारा वाले के पौत्र हरतेज सिंह रारा ने पार्टी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें