फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों तक रहेगा पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल रहेगी पानी की दिक्कत
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स के फेज तीन की पाइपलाइन में आई खराबी
पानी स्टोर न रहा तो लो प्रेशर की समस्या से जूझना पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मंगलवार और बुधवार को शहरवासियों को लो प्रेशर से पानी सप्लाई होगा। इस दौरान लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ सकता है। नगर निगम ने लो प्रेशर की वजह रिपेयर वर्क बताई है। इसके साथ ही लोगों को पानी स्टोर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इन दो दिनों में कजौली वाटर वर्क्स के तीसरे फेज के 1200 एमएम आईडी पीएससी पाइपलाइन की मरम्मत की जानी है। इस वजह से सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स में कजौली वाटर वर्क्स से पानी नहीं आ पाएगा। पंजाब के संगतपुरा में पाइपलाइन में खराबी के कारण शहर में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
17 जुलाई : सुबह 4 से 8 बजे तक सामान्य आपूर्ति और शाम 6.30 से 8.30 बजे तक लो प्रेशर से आपूर्ति होगी।
18 जुलाई : सुबह 4 से 8 बजे तक और शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी।
19 जुलाई : सुबह 4 से आठ बजे तक सामान्य आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें