फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाण टूरिजम के लेखा अधिकारी ने की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा (करनाल) के ध्यानार्थ........
विज्ञापन


हरियाणा टूरिज्म के अकाउंट ऑफिसर ने की खुदकुशी
पत्नी की बीमारी को लेकर परेशान रहते थे रामेश चंद शर्मा
हरियाणा के करनाल जिले के गांव सिरसाल के निवासी थे
मनीमाजरा।
हरियाणा टूरिज्म के अकाउंट ऑफिसर रामेश चंद शर्मा ने अपने आवास पर शुक्रवार सुबह 7.30 बजे खुदकुशी कर ली। मूलरूप से हरियाणा के जिला करनाल निवासी रामेश चंद शर्मा माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के मकान नंबर 5485/2 में रहते थे। उन्होंने खुदकुशी अपने फ्लैट को जाने वाली रैंप पर लगे ग्रिल से रस्सी बांधकर दूसरी मंजिल से लटककर की। मनीमाजरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल जिले के गांव सिरसाल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि रामेश चंद की पत्नी कमलेश की दोनों किडनी खराब होने से वह दिमागी तौर पर परेशान रहते थे। शुक्रवार सुबह सैर करने गए और वापस आकर रैंप से रस्सी बांध कर दूसरी मंजिल से लटक गए। रामेश चंद शर्मा का बेटा गौरव करनाल में सर्विस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें