फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए होम सेक्रेटरी का नाम फाइनल होने तक आईएएस अनुराग ही संभालेंगे कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नए गृह सचिव का नाम फाइनल होने तक अनुराग ही देखेंगे कार्यभार
विज्ञापन

हरियाणा कैडर के आईएएस का यूटी में 11 जनवरी को कार्यकाल पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि नए गृह सचिव का नाम फाइनल होने तक आईएएस अनुराग अग्रवाल ही पद पर कार्यरत रहेंगे। हरियाणा कैडर के आईएएस अनुराग अग्रवाल का यूटी में 11 जनवरी 2018 तक कार्यकाल था, जोकि पूरा हो चुका है। हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन से उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया है।
सेक्रेटरी पर्सोनल केके जिंदल ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से गृह मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। इसमें आईएएस अनुराग अग्रवाल को तीन महीने की एक्सटेंशन की मांग की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से हरियाणा कैडर के के दो आईएएस अधिकारियों के नाम गृह सचिव के पद के लिए गृह मंत्रालय को भेजे गए हैं। हरियाणा सरकार ने यूटी गृह सचिव पद के लिए जो नाम भेजे थे, उनमें सीनियर आईएएस नीरजा शेखर, बिजेंद्र कुमार, विजय दहिया और अरुण कुमार शामिल हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आईएएस बिजेंद्र कुमार और अरुण कुमार का नाम यूटी के गृह सचिव के लिए गृह मंत्रालय को प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटी चंडीगढ़ में अधिकारियों की तैनाती में हरियाणा का 40 फीसदी और पंजाब का 60 फीसदी अनुपात तय है। गृह सचिव और डीसी के पद ऐसे हैं, जिस राज्य का आईएएस इन पर तैनात रहता है, उसका राजधानी चंडीगढ़ में अच्छा खासा दखल माना जाता है। चंडीगढ़ के गृह सचिव और डीसी पदों पर हमेशा हरियाणा कैडर र्का आईएएस अधिकारी काबिज रहा है। मौजूदा गृह सचिव अनुराग अग्रवाल भी हरियाणा कैडर र्के आईएएस हैं। उनका कार्यकाल अगले साल के शुरू में पूरा हो रहा है। लिहाजा, अग्रवाल को वापस हरियाणा लाने की तैयारी है और राज्य सरकार नए गृह सचिव के लिए अपने चहेते आईएएस अफसरों का नाम नए पैनल में भेज चुकी है। यह पहला मौका है, जब चंडीगढ़ में हरियाणा की भाजपा सरकार की पसंद का गृह सचिव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें