फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कनाडा भेजने के नाम पर युवक से नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव ने बताया कि सेक्टर-24 निवासी अश्वनी कुमार जीरकपुर में वीजा सलाहकार कंपनी चला रहा था। वह उसी कंपनी में गया और कनाडा जाने के लिए अश्वनी कुमार से मिला। बातचीत होने के बाद विदेश भेजने के लिए उसने 10 लाख रुपयों की डिमांड की।
विज्ञापन

इसके बाद अश्वनी कुमार के कहने पर पासपोर्ट के साथ पहले तीन लाख 85 हजार इसके बाद पांच लाख रिश्तेदारों से उधार लेकर दिया। कुछ दिन बाद 15 हजार रुपये भी अश्वनी को दिया। रुपये देने के बाद जब कनाडा भेजने की बात की तो वह टालने लगा। जून 2024 को समय पूरा होने पर जब वह वीजा नहीं लगवा सकता तो उससे रुपये वापस करने के लिए कहा। इसके बाद रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन


,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें