फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.41 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। साइबर ठगों ने स्टॉक ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक अकाउंटेंट से 8.41 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित साजन वर्मा निवासी कालका सब्जी मंडी रहने वाले हैं। ठगी के बाद अकाउंटेंट ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 13 मार्च 2025 को उसके मोबाइल पर कविता शर्मा नाम की एक महिला का मैसेज आया, जिसने खुद को एसएसजी एएसआईए टीम के नील गुप्ता की असिस्टेंट बताया। महिला ने निवेश के नाम पर एक लिंक भेजा, जिससे एक एप डाउनलोड हुई। इसके बाद झूठे स्टॉक टिप्स देकर अलग-अलग खातों में 30 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक की रकम डलवाई गई। धीरे-धीरे साजन ने कुल 8.41 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब साजन ने पैसे वापस निकालने की कोशिश की तो असफल रहा। बाद में महिला ने और रुपये मांगे, लेकिन साजन के मना करने पर महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी। थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें