फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अक्षिता ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
छात्रा अक्षिता माता और अपने भाई के साथ खुशी मनाती हुई।
विज्ञापन
अब बनना चाहती हैं साफ्टवेयर इंजीनियर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-15 भवन विद्यालय की अक्षिता जैन ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक लाकर जिले में शानदार प्रदर्शन किया है। अक्षिता ने पांच सौ पूर्णांक में से 496 अंक हासिल किए हैं। सेक्टर-15 निवासी अक्षिता ने बताया कि वह रोज 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। इस सफलता के पीछे अक्षिता जैन के माता-पिता का विशेष सहयोग रहा है। पिता विशाल जैन आईसीआईसीआई बैंक में जनरल इंश्योरंस चंडीगढ़ के वाइस प्रेसिडेंट व मां श्राविका जैन एचएसवीपी में असिस्टेंट हैं। अक्षिता जैन आगे की पढ़ाई आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करना चाहती हैं। वह साफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। जैन ने बताया कि आज का समय कंप्यूटर पर डिपेंड है। इसलिए मैं भी उसका हिस्सा बनना चाहती हूं। अक्षिता जैन को म्यूजिक और पेंटिंग का शौक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें