फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 84 वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, ओवरलोड ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 84 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर भी सख्ती दिखाई गई।
पुलिस ने छह ऑटो चालकों के चालान किए, जो निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन चला रहे थे। इसके अलावा अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे वाहन खड़े कर मौके से गायब होने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी। पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहन यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं और जाम की समस्या बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि अवैध पार्किंग केवल ट्रैफिक बाधित नहीं करती, बल्कि एंबुलेंस और दमकल विभाग जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी गंभीर परेशानी पैदा करती है। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें