फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी राजभाषा से पहले मन की भाषा बने - बिनय झा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिंदी को राजभाषा से पहले मन की भाषा के रूप में स्वीकार करना चाहिए। ऐसा होने पर हमें राजभाषा के लिए किसी कानून की जरूरत नहीं होगी, बल्कि स्वत: ही हिंदी को यह स्थान प्राप्त होगा। यह कहना है चंडीगढ़ क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष बिनय झा का। सोमवार को वह पीयू के हिंदी विभाग में आयोजित अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पहुंचे। हिंदी विभाग की ओर से केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सहयोग से इस 5 दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले श्रीलंका में हुई त्रासदी पर दो मिनट का मौन धारण करके मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के डीयूआई प्रो. शंकर झा ने कहा कि अनुवाद का मानव संस्कृति और सभ्यता में शुरू से ही बहुत बड़ा योगदान रहा है। यदि अनुवाद न होता तो हम बहुत से अमूल्य ज्ञान संपदा से वंचित रह जाते। अनुवाद ब्यूरो के संयुक्त निदेशक विनोद संदलेश ने अनुवाद के क्षेत्र में मौजूदा संभावनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि विदेशों में अनुवाद कार्य करने वालों को वैज्ञानिकों की तरह सम्मान दिया जाता है।

पीयू में पहली बार अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम
हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी में पहली बार किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 28 कार्यालयों में कार्यरत 35 के करीब हिंदी अधिकारी/अनुवादकों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के 15 शोधार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यालयों में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, भारतीय मृद्रा एवं जल संरक्षण संस्थान, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, केंद्रीय जल आयोग, भारत संचार निगम आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रो. नीरजा सूद, प्रो. बैजनाथ प्रसाद, प्रो सत्यपाल सहगल, डॉ. अशोक कुमार, रूसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय, समाजशास्त्र विभाग से विनोद कुमार, जनसंचार विभाग से डॉ. भवनीत भट्टी, पंजाबी विभाग यूएसओएल से डॉ. हरमेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें