फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवता सुधार की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


‘शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की जरूरत’
प्रिंसिपल एसोसिएशन की संगोष्ठी का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में चल रही प्रिंसिपल एसोसिएशन की संगोष्ठी के दूसरे दिन वक्ताओं ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता और अच्छी करनी होगी। जहां पर कमियां हैं उन्हें मिल बांटकर दूर करना होगा, तभी शैक्षिक माहौल और अच्छा हो पाएगा। नागपुर से आए डॉ. ज्योति पाटिल ने कॉलेजों के माहौल पर प्रकाश डाला और आपसी व्यवहार के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

डॉ. जयदीप भट्टाचार्य, डॉ. वृंदा बोरकर, पूर्णकला आदि ने भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उभारा। प्रभावी शिक्षण कार्य पर भी प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षण कार्य जो भी हो वह प्रभावी होना चाहिए। पद्मश्री प्रो. आर सोबती ने बौद्घिक संपदा अधिकार के बारे में बताया। डॉ. विनायक ने विजन बिल्डिंग के बारे में बताया और कहा कि जब तक नींव मजबूत नहीं होगी तब तक भवन मजबूत नहीं बन पाएगा। इस मौके पर कंट्रोलर प्रो. परमिंदर सिंह, डीसीडीसी प्रो. संजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें