मोबाइल फूड वैन के लिए पॉलिसी बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने मोबाइल फूड वैन के लिए पॉलिसी बनाए जाने की मांग की है। देवशाली ने इसे सदन की 27 नवंबर को होने वाली बैठक में बतौर एजेंडा शामिल किए जाने की भी मांग की है। पार्षद ने नगर निगम कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि पहले शहर में मोबाइल फूड वैन हुआ करती थी, लेकिन 2016 में निगम के सर्वे के दौरान इन्हें हटा दिया गया। मोबाइल फूड वैन संचालक इस वजह से अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए पॉलिसी तय की जाए। पार्षद का कहना है कि इससे निगम को राजस्व भी मिलेगा।