फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरारी ऑफ राइडर्स ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गरारी ऑफ राइडर्स ने जीता ऑफ रोडिंग इवेंट
विज्ञापन

रोमांच से भरपूर तीन दिवसीय इवेंट के लिए रोपड़ में बनाया गया था ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
उत्तर भारत के सबसे बड़े ऑफ रोडिंग इवेंट जेके टायर एक्सट्रीम में सिटी ब्यूटीफुल की गरारी ऑफ राइडर्स की टीम ने स्टेज-3 में टॉप पर रहते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। तीन दिवसीय इवेंट के लिए रोपड़ में खास तौर पर ट्रैक बनाया गया। इसमें देशभर की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। चंडीगढ़ की गरारी ऑफ राइडर्स टीम में कबीर और गुरमीत शामिल रहे। इनकी टीम में युवराज टिवाना और कृपाल सिंह तुंग ड्राइवर की भूमिका निभा रहे हैं। विजेेता टीम ने ट्राफी के साथ-साथ डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती। कबीर और गुरमीत ने जीत के लिए अपनी टीम के युवराज टिवाना और कृपाल सिंह तुंग की तारीफ की।
विज्ञापन

गरारी ऑफ राइडर्स की टीम ने इस इवेंट में शुरू से बेहतरीन क्लास का परिचय दिया। पहले दिन दो कारों ने चढ़ाई पूरी की। एक कार ने बाएं तो एक कार ने दाईं तरफ से सफर तय किया। दूसरे दिन सबसे ज्यादा रोमांच देखा गया। इस दिन इस जोड़ी ने चार में से तीन स्टेज अपने नाम किए। तीसरे स्टेज में इस जोड़ी ने अपनी क्लास का एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और 70 डिग्री के कोण से चढ़ाई पूरी करने वाली पहली टीम बनी। इसी दिन यह जोड़ी अपनी लय में दिखी और वाटर कोर्स को पूरा करते हुए 100 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें