फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में तैनात होंगे रेगुलर प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में रेगुलर प्रिंसिपलों की भर्ती को नाम यूपीएससी को भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जल्द ही शहर के सभी सरकारी कॉलेजों में रेगुलर प्रिंसिपल तैनात किए जाएंगे। यूटी के उच्च शिक्षा विभाग ने छह नाम फाइनल कर फाइल यूपीएससी में भेजी है। मंजूरी मिलते ही तैनाती कर दी जाएगी। शहर के कुल पांच सरकारी कॉलेजों में से सिर्फ एक में ही रेगुलर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। जबकि अन्य कॉलेजों में कार्यकारी प्रिंसिपल ही काम चला रहे हैं। सेक्टर-11 स्थित गर्ल्स कॉलेज में ही नियमित प्रिंसिपल है। बता दें कि कार्यकारी प्रिंसिपल को सैलरी भी एसोसिएट प्रोफेसर स्तर की मिलती है।
विज्ञापन

हालांकि सेक्टर-50 स्थित कॉमर्स कॉलेज में रेगुलर प्रिंसिपल की पोस्ट ही नहीं है, लेकिन अन्य चार कॉलेजों में से तीन जगह लंबे समय से कार्यकारी प्रिंसिपल ही काम चला रहे थे। अब उच्च शिक्षा विभाग ने सेक्टर-11 कॉलेज के लिए डॉ. जेकेसहगल का नाम भेजा है। अभी सहगल ही इस पद को संभाल रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-46 कॉलेज के लिए डॉ. भ्रम प्रकाश, सेक्टर-42 कॉलेज के लिए डॉ. वीनू डोगरा, डॉ. ज्योति सेठ, सेक्टर-11 कॉलेज के लिए रमा अरोड़ा और निरूपमा लूथरा का नाम भेजा गया है। उच्च शिक्षा विभाग का दावा है कि सूची सीनियोरिटी के हिसाब से भेजी गई है और जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


- अमर उजाला ने उठाया था मामला, कायर्कारी प्रिंसिपल से चलाया जा रहा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें