फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून को आ सकता है प्री मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जून को आ सकता है प्री-मानसून
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार प्री मानसून तीन दिन पहले आने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 20 जून को चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में प्री मानसून दस्तक दे सकता है। इसमें एक दो इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। पिछली बार प्री मानसून 22 जून को आया था। बारिश के बाद तापमान में कमी आ सकती है। हालांकि प्री मानसून से ठीक एक दिन पहले तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
प्री मानसून जल्द आने के बाद मानसून के भी जल्द आने की संभावना बन रही है। मानसून की तय तारीख 28 जून है। इस बार संभावना जताई जा रही है कि 26 जून के आसपास मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 19 जून से उत्तर भारत में बारिश की संभावना बनने लगेगी। पहाड़ी इलाकों सहित मैदानी इलाकों में कई जगह बारिश होगी। 20 जून को एक दो जगह पर चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे मौसम में ज्यादा हलचल नहीं है। रविवार से मौसम में बदलाव आ सकता है। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रात का तापमान सामान्य से अधिक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वीरवार रात कई इलाकों में हल्की बूदाबांदी भी हुई है। करीब 1.8 एमएम बारिश दर्ज हुई। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस नोट किया जा सकता है।
क्रासर
चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कई इलाकों में हो सकती है बारिश
रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें