फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर जाएंगे इनेलो सांसद-विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदसौर जाएंगे इनेलो सांसद-विधायक
विज्ञापन

-16 जून रात को रवाना होने का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
इनेलो के तीन सांसद और सभी 20 विधायक शुक्रवार को मंदसौर (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना होंगे। इसी दिन पहले सभी जिला मुख्यालयों पर मध्यप्रदेश सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इसके बाद सांसद और विधायक चंडीगढ़ का रुख करेंगे। ट्रेन की बुकिंग के अनुसार एकत्रित होने का स्थान तय किया जाएगा। मंदसौर में इनेलो नेता मृतक किसानों के आश्रितों और आंदोलनरत किसानों से मिलेंगे। मध्यप्रदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में सांसद चरणजीत रोड़ी, दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, गोपीचंद गहलोत और सभी विधायक शामिल रहेंगे।

चार प्रस्ताव पारित
इनेलो ने यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पास किए। इसमें कानून-व्यवस्था, स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू कराना, बिजली-पानी संकट का हल कराना और खरीद एजेंसियों की लूट के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। बैठक के बाद इनेलो नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में सीएम निवास की ओर धरना व ज्ञापन देने के लिए कूच किया, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने 100 मीटर की दूरी पर रोक दिया। यहां बैरिकेडिंग की गई थी। उनके जिद करने पर सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर मौके पर पहुंचे, लेकिन अभय चौटाला व पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। उन्होंने सीएम को ही ज्ञापन देने की मांग की। इस पर खुल्लर ने सीएम से बात कर सांसदों व विधायकों को सीएम निवास आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम के नाम भी भेजा ज्ञापन
इनेलो ने दो ज्ञापन दिए हैं, इसमें एक पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरा सीएम मनोहर लाल के नाम है। पीएम से किसानों की कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की गई है, जबकि सीएम के समक्ष प्रदेश में खरीद एजेंसियों की लूट पर लगाम कसने का मुद्दा उठाया गया है। अभय चौटाला ने कहा कि जल्दी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें