फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक किलोमीटर में 80 गड्ढे, अधिकारियों को नहीं दिखते, कई चालक को चुके हादसे के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-7 और 8 के डिवाइडिंग रोड पर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यह सड़क पंचकूला से चंड़ीगढ़ जाने के प्रमुख मार्गों में से एक है। गीता चौक से लेकर सेक्टर-16/17 के गोल चक्कर तक महज एक किलोमीटर की दूरी पर छोटे-बड़े करीब 70 से 80 गड्ढे बने हुए हैं। करीब पिछले 6 महीने से गड्ढों की संख्या लगातार बढ रही है।
विज्ञापन


वाहन चालक आए दिन इन गड्ढों का शिकार हो रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हैं। अधिकारी लाज बचाने के लिए कभी कभी पैच वर्क करवा देते हैं। अगर अधिकारियों से गड्ढों की मरम्मत के लिए पूछा जाए तो जल्द ही ठीक कराने की दिलासा देकर फोन काट देते हैं।


क्या कहते हैं वाहन चालनक
गिरते-गिरते बचा


सेक्टर-7 और 8 की डिवाइडिंग रोड पर इतने खतरनाक गड्ढे हैं कि कई बार वाहन के टायर भी फट चुके हैं। एक बार गिरते गिरते बच था। सड़कों की रिकार्पेटिंग इतनी जल्दी नहीं हो सकती तो पैचवर्क तो विभाग करा ही सकता है। -अरमान, वाहन चालक
विज्ञापन




लॉन्ग रूट की बसें भी चलती हैं यहां, खतरा अधिक



यह रोड पंचकूला से चंडीगढ़ जाने के प्रमुख मार्गों में से एक है। सबसे ज्यादा इस रोड का इस्तेमाल किया जाता है। इस रोड पर सभी लॉन्ग रूट की बसें भी चलती हैं। यहां हादसों का खतरा अधिक रहता है। कई बार बाइक और साइकिल चालक इन गड्ढों का शिकार भी हो चुके हैं।- मिलन कुमार, वाहन चालक

झटके से बंफर भी टूट जाते हैं

सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गाड़ियों के टायर जाने के चलते झटके से बंफर भी टूट जाते हैं। महिला एक्टिवा सवारों को परेशानी सामना करना पड़ता है क्योंकि एक्टिवा का इंजन पीछे होता है और गड्ढें में गिरने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। -रज्जी

अचानक गड्ढा सामने आने पर ब्रेक नहीं लगता



सेक्टर-7 और 8 की डिवाइडिंग रोड पर बहुत ज्यादा गड्ढे हैं। कई बार रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। वाहनों की रफ्तार तेज होने के चलते गड्ढों का अंदाजा नहीं लगता और अचानक गड्ढे सामने आने पर ब्रेक भी नहीं लगा सकते। ऐसे में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। -अनिल



पहले यह सड़क नगर निगम के पास थी। अभी पीएमडीए को हैंडओवर हुई है। जहां-हां सड़कें टूटी हैं, वहां बरसात के बाद सड़क के गड्ढों को भरवाया जाएगा। -पूर्णचंद, एसडीओ, पीएमडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें