फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिवालिक विकास बोर्ड से 80 लाख के कामों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। शिवालिक क्षेत्र में गरीबों के उत्थान एवं उनकी मूलभूत जरूरत से जुडे कार्यों को पूरा करवाने के लिए शिवालिक विकास बोर्ड की तरफ से करोड़ों की राशि मंजूर की गई है। यमुनानगर, अंबाला के बाद जिला पंचकूला में शिवालिक बोर्ड द्वारा 80 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। खंड में आयोजित कार्यक्रम में शिवालिक विकास बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर ने यह जानकारी दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला संगठन सचिव कनक रेखा ने की। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनको पूरा करवाने की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। इन कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए अप्रैल माह में शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिवालिक विकास बोर्ड होगा आपके द्वार कार्यक्रम
शिवालिक विकास बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों के अनुसार 31 मार्च को ब्लॉक के भौजराजपुरा के गांव डांडयों में शिवालिक विकास बोर्ड आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें भौज राजपुरा के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा और तत्काल इसका हल करवाया जाएगा। ग्रामीण अपने गांव, गली, नाली, बावडी, पीने के पानी, बिजली, रास्ता व अन्य सरकारी विभागों से संबंधित अपने जरूरी कार्यों का मांगपत्र उन्हें सौंप सकते हैं।
मोरनी में आयोजित कार्यक्रम में इलाके के सरपंचों ने अपनी अपनी पंचायतों के कामों की लिस्ट वाइस चेयरमैन को सौंप दी है। दशकों पुरानी मांगों जैसे मोबाइल नेटवर्क को दुरूस्त करवाना, पेट्रोल पंप लगवाना, बसों की टाइमिंग को ग्रामीणों के अनुसार बनवाना और पानी की किल्लत को दूर करवाना, सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था को जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द बजट की घोषणा होगी और आने वाले दिनों में इन कमियों को पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल खंड प्रधान सुखबीर सिंह, लाल सिंह काठी, पवन धीमान सहित काफी संख्या में पंच-सरपंच आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें