फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेल महाकुंभ के लिए हुए वॉलीबॉल ट्रायल में 80 लड़कियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ-2026 के तहत जिला स्तरीय लड़कियों की वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें पंचकूला जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 80 लड़कियों ने भाग लिया। बरवाला, पिंजौर और कालका सहित अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचीं खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण, सर्विस, पासिंग और अटैक में कौशल दिखाया। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। मैदान पर चयन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
वॉलीबॉल कोच करुणा चौहान ने बताया कि ट्रायल में शामिल सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाली लड़कियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। खेल महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने का मंच मिल रहा है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंचकूला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें