फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव अलीपुर के नजदीक लाला वाला पीर की दरगाह से भंडारा खाकर लौट रहे करीब 8 साल के बच्चे को सड़क पर कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर - 6 पंचकूला ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मृतक कमल पुत्र मीठावासी गांव अलीपुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने अलीपुर गांव के गुरविंदर की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें