फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना ने ली 13 और लोगों की जान, 428 नए पॉजिटिव मिले, 391 हुए ठीक

Sun, 14 Jun 2020 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में शनिवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 428 नए मामले सामने आए। जबकि 13 संक्रमित मरीजों ने अपनी जान भी गंवा दी। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6954 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 78 पहुंच गया है। 48 मरीज अभी भी गंभीर हालत में है जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटीलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन


शनिवार को विभिन्न जिलों में 391 मरीज ठीक भी हुए। रिकवरी रेट थोड़ा बढ़कर 41.53 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण का रेट भी 4.06 प्रतिशत हो गया है। गुरुग्राम में 203 संक्रमित मिले हैं और छह लोगों की मौत हुई है। फरीदाबाद में महिला और दो बुजुर्गों की संक्रमण से मौत हो गई। जिले में 100 नए मामले सामने आए। पानीपत में 3, झज्जर में 7, नूंह में 2, अंबाला में 16, पलवल में 16, पंचकूला में 1, करनाल में 3, सिरसा में 8, भिवानी में 14, रोहतक में 11 नए संक्रमित सामने आएं हैं।


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा

 

जन सेवा संस्थान में रहने वाली दिल्ली की 82 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। रोहतक पीजीआई में चरखी दादरी और बहादुरगढ़ के भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। महेंद्रगढ़ में 7, हिसार में 7, रेवाड़ी में 3, चरखी दादरी में 1 और कुरुक्षेत्र में 3 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सोनीपत के खानपुर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना से एक मरीज की जान चली गई।

विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 3125, फरीदाबाद में 1086, सोनीपत में 536, झज्जर में 126, नूंह में 111, अंबाला में 168, पलवल में 185, पानीपत में 93, पंचकूला में 48, जींद में 69, करनाल में 128, यमुनानगर में 41, सिरसा में 70, फतेहाबाद में 60, भिवानी में 100, रोहतक में 287, महेंद्रगढ़- नारनौल में 120, हिसार में 117, रेवाड़ी में 76, चरखी दादरी में 47, कैथल में 57 व कुरुक्षेत्र में 66 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 1161, फरीदाबाद में 348, सोनीपत में 263, झज्जर में 100, नूंह में 97 अंबाला में 65, पलवल में 79, पानीपत में 61, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 17, सिरसा में 42, फतेहाबाद में 29, भिवानी में 50, रोहतक में 128, महेंद्रगढ़-नारनौल में 85, हिसार में 65, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 30, कुरुक्षेत्र में 46 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें