फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड निकालेगा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड पिछले कई महीनों से प्रयास कर रहा है। सीएचबी ऑनलाइन राशि जमा कराने वालों में एक ड्रा का आयोजन करता है और फिर 10 नामों को चुनकर सभी को एक-एक हजार रुपये दिए जाते हैं। पिछले तीन महीने से यह ड्रॉ नहीं हो पाया था, इसलिए अब 15 जून को तीन महीने का ड्रॉ एक साथ निकाला जाएगा और 30 लोगों के नाम चुने जाएंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपने सभी प्रकार के ड्यूज के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी है। लोगों को ऑनलाइन पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड ने कंप्यूटराइज ड्रॉ निकालकर 10 लक्की लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स के लिए इनाम देने का फैसला किया है।
लॉकडाउन के चलते सीएचबी मार्च, अप्रैल और मई महीने में ड्रॉ का आयोजन नहीं कर पाया था। अब तीनों महीनों का एक साथ ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें ऑनलाइन पेमेंट करने वाले 30 लक्की लोगों को इनाम दिया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी है, लेकिन बावजूद इसके अधिकतम अलॉटी ऑफलाइन पेमेंट ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑफलाइन पेमेंट में हो जाती हैं कई तरह की गलतियां
ऑफलाइन पेमेंट करते हुए लोग कई तरह की गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उनका अमाउंट सेटल करने में बोर्ड को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण अलॉटियों की ओर से जमा करवाया अमाउंट उनके अकाउंट में क्रेडिट नहीं होता है, जिस कारण उन्हें बाद में ट्रांसफर व नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने में भी परेशानी होती है। अलॉटी पेमेंट करने के लिए जो मुख्य गलतियां कर रहे हैं, उनमें गलत चालान भरना, जरूरी जानकारी न देना, अपने घर की सही जानकारी न देना व स्कीम और अलॉटी का नाम भी सही न देना आदि शामिल है। ऐसी गलतियां न हो, इसलिए बोर्ड ने सभी तरह की पेमेंट को ऑनलाइन कर दिया और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम देने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें