फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरयोली गांव में 78 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुरानी खंड के गांव हरयोली में पीर लालां वाला में आयोजित वार्षिक मेले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 78 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। सोहाना अस्पताल की टीम के द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में भगत मंगत सैनी मनीमाजरा, महेश सैनी, जोनी सैनी, नंबरदार ताज मोहम्मद हरयोली, सोनू सरपंच, राजू बाजिदपुर ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। निवर्तमान सरपंच स्वर्ण सिंह सोनू, नंबरदार ताज मोहम्मद ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का धन्यवाद कर कहा कि रक्तदान महज दान नहीं है, बल्कि मानवता की सर्वोपरि सेवा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर आप जरूरतमंदों की जान बचाते हैं। कोरोना काल में जब हम एक-दूसरे से दूर भाग रहे हैं। ऐसे रक्तदान करने वाले सम्मान के पात्र हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हम रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद करते हैं। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला से राकेश संगर, गुलशन कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, सतगुरु, सुशील कुमार, सरपंच जितेंद्र सैनी, पंच केसर सिंह, पंच गुरविंदर सिंह, जसवंत सिंह, नीलम रानी, रिंपी, कुसुम लता, जसविंदर सिंह, साहब सिंह, जॉनी धीमान, बलकार सिंह, सतवीर सिंह, गुरजंट सिंह, अवतार सिंह, कुलबीर सिंह, आसिफ अली, कुलदीप सैनी, नीरज सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें