फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीईटी पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर 75 छात्रों से 25 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीईटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर 75 छात्रों से 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के डायरेक्टर हिम्मत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में यूपी के लखनऊ, मेरठ, हरियाणा के जिलों सहित अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ठगों ने 29 मई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के तहत होने वाली परीक्षा सीईटी की फर्जी वेबसाइट बनाई थी। रजिस्ट्रेशन के दौरान ठगों ने छात्रों से कुछ जरूरी डिटेल लेकर फीस जमा करवाई और रजिस्ट्रेशन कंपलीट दिखा दी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया कि कुछ साइबर अपराधियों ने पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की है। आयोग ने साइबर थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवा दी है। इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अभ्यर्थियों को सतर्क किया
एचएसएससी के मेंबर भूपेंद्र चौहान और साइबर थाना प्रभारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय विशेष सतर्कता बरतें। केवल HSSC के अधिकृत पोर्टल के जरिये ही आवेदन करें। HSSC के अधिकृत पोर्टल का लिंक https://onetimeregn.haryana.gov.in है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें