फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टूरिस्ट बस ने एक्टिवा सवार महिला को रौंदा, पीजीआई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्रि बस सर्विस के खिलाफ मामला दर्ज, पति की भी हादसे में हो चुकी है मौत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पंचकूला। शालीमार डिवाइडिंग रोड के पास बुधवार को एक टूरिस्ट बस ने एक्टिवा सवार महिला को रौंद दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने निजी गाड़ी से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन महिला की नाजुक हालत देख पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना सेक्टर-5 में मृतका के भाई रिंकू की शिकायत पर पुलिस ने अत्रि बस सर्विस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के पति की भी करीब पांच साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।


देर रात तक महिला घर नहीं आई तो परिवार को हुई चिंता

मृतक की बहन रजनी ने बताया कि बड़ी बहन ममता (35) बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी के लिए सेक्टर-5 गई थी। जब देर रात वह घर नहीं लौटी तो चिंता सताने लगी। इसके बाद मनीमाजरा थाने में घर न लौटने की शिकायत दी। शिकायत के दौरान पुलिस ने बताया उनको बताया गया है कि चड़ीगढ़ पीजीआई में एक ममता नाम की महिला एडमिट है, जो गले में सोने की चेन और कानों में बाली पहने है। घर वाले पीजीआई पहुंचे तो पता चला कि उनकी बहन ममता की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल की है बेटी

बहन ने बताया कि ममता की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनकी एक 13 साल की बेटी है। पति दिलीप की भी करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि ममता और बेटी शिवानी दोनों मनीमाजरा में किराए पर रूम लेकर रह रही थीं। वह दो वर्ष से पेशेंट केयर का काम करती थीं। बुधवार को भी सेक्टर-5 ड्यूटी पर गई थीं। अचानक यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें