फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 11जनवरी को आईटीबीपी केंप भानू में 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान की होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 11 जनवरी को आईटीबीपी कैंप भानू में 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान की शुरूआत होगी। यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान 11 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीबीपी भानू में लगातार हो रहे योगाभ्यास में सम्मलित होकर लोग आपने आप को फिट रख सकते हैं। आईटीबीपी जवानों की तरफ से लगातार उत्साह के साथ योगाभ्यास किया जा रहा है। आईटीबीपी भानू प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के कुशल मार्गदर्शन में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, हरियाणा योग आयोग भाग लेंगे। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्या के संकल्प से इस बार प्रांत में 75 लाख लोगों को सूर्य नमस्कार करवाने का लक्ष्य रखा है। आईटीबीपी महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने कहा कि योग की शुरूआत सूर्य नमस्कार से करना चाहिए। इससे लोगों को एक साथ 12 योगासनों का फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें