फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के 72 प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए मार्च में जाएंगे सिंगापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के 72 प्रिंसिपल मार्च में ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिंगापुर दौरे के दौरान प्रिंसिपल को पढ़ाई व मैनेजमेंट के गुर सीखने में मदद मिलेगी, क्योंकि वहां विशेषज्ञों की टीम ने उनके लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया हुआ है। प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। इस संबंध में इच्छुक प्रिंसिपलों से आवेदन मांगे गए हैं। 9 से 15 मार्च तक यह ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा।
विज्ञापन

विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन प्रिंसिपलों की आयु 31 जनवरी, 2025 तक 53 वर्ष या उससे कम होगी, सिर्फ वे ही इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह वैध पासपोर्ट के साथ ही संबंधित प्रिंसिपल पर किसी भी तरह का आपराधिक केस, जांच व चार्जशीट लंबित नहीं होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार ई-पंजाब पोर्टल पर अपनी आईडी के जरिये आवेदन कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी 2 फरवरी तक आवेदनों की वेरिफिकेशन करेंगे। उम्मीदवारों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और प्राप्त पुरस्कारों के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में 72 प्रिंसिपलों के पहले बैच को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेज गया था। विभाग के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान इन प्रिंसिपलों को विदेशों में प्रचलित आधुनिक अध्यापन महारत से लैस किया जाएगा। वापसी के बाद ये प्रिंसिपल विद्यार्थियों और अपने सहयोगियों के साथ तुजुर्बे साझा करेंगे, जिससे अध्यापक विद्यार्थियों को नए युग की शिक्षा संबंधी अवगत करवा सकें।
विज्ञापन

इसी तरह फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों के दूसरे बैच को 17 से 28 मार्च तक भेजा जाएगा। शिक्षकों की एक सप्ताह की ट्रेनिंग पंजाब में ही चल रही है, जिसके लिए फिनलैंड की टीम प्रदेश में आई है, जबकि बाकी तीन सप्ताह की ट्रेनिंग तुर्कू युनिवर्सिटी में होगी, जिसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें