फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरसाइज व हेल्दी डाइट से होगा कैंसर का बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


एक्सरसाइज व हेल्दी डाइट से होगा कैंसर से बचाव
जीएमएसएच 16 में एआईएमएलटीए की ओर से कैंसर डे पर सेमिनार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कैंसर डे पर आल इंडिया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलाजिस्ट एसोसिएशन (एआईएमएलटीए) की ओर से सेक्टर 16 जीएमएसएच आडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डा. जी दीवान पहुंचे और सेमिनार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता है। कैंसर के लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है। यदि लोग जागरूक रहेंगे तो कैंसर को रोका जा सकता है।
पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर जेएस ठाकुर ने कहा कि लाइफ स्टाइल बदलने की वजह से कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। लोग एक्सरसाइज नहीं करते। पौष्टिक के बजाय जंक फूड की ओर लोगों का झुकाव बढ़ा है। इसके अतिरिक्त यदि किसी के घर पर कोई कैंसर का पेशेंट है तो उसे समय-समय पर अपनी जांच भी करवाते रहना चाहिए। उनका दावा है कि यदि लोग लाइफ स्टाइल बदले तो कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर जीएमएसएच 16 के सुपरिंटेंडेंट डा. वीके नागपाल व पैथोलाजी डिपार्टमेंट की एचओडी डा. आभा सरवाल सैनी गेस्ट आफ ऑनर के तौर पर मौजूद रहीं। एआईएमएलटीए के चंडीगढ़ यूनिट के स्टेट प्रेसिडेंट राजीव अटवाल ने सभी डेलीगेट का स्वागत किया और एसोसिएशन के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


एआईएमएलटीए की नई कार्यकारिणी गठित
इस मौके पर जोनल सेक्रेटरी शमशेर सिंह ने एआईएमएलटीए की नई यूनिट की घोषणा की। नवनियुक्त यूनिट का कार्यकाल जनवरी 2022 तक रहेगा। राजीव अटवाल स्टेट प्रेसिडेंट, राजिंदर सिंह बहल वाइस प्रेसिडेंट, विनोद कुमार वाइस प्रेसिडेंट, रॉकी डेनियल स्टेट सेक्रेटरी, स्टीफन कोषाध्यक्ष, गुरदेव सिंह, शीतल कुमार, दिनेश कुमार व संदीप सिंह को असिस्टेंट सेक्रेटरीज नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें