फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद बात करनेवाले लीडर नहीं चाहिए: नवजोत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


बंद कमरे में बात करने वाला लीडर नहीं चाहिए : नवजोत कौर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने 16 जनवरी को ईडब्ल्यूएस कालोनी धनास में झंडा फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने की। इस दौरान नवजोत कौर ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत भ्रष्ट लोग हम सभी पर राज कर रहे हैं। ऐसे राज को बदलना हमारी मांग है। हमें बंद कमरे में बात करने वाले लीडर नहीं चाहिए, हमें ऐसा लीडल चाहिए जो आंख उठाकर बात करे।
विज्ञापन

यह पूछे जाने कि क्या आप यहां से चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि हमने दावेदारी कर दी है। यह पार्टी पर निर्भर करता है कि चंडीगढ़ से कौन उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि धनास गांव का बुरा हाल है। इस मौके पर पूनम शर्मा ने कहा कि जब मैं यह कहती थी कि महिलाओं को टिकट मिलना चाहिए तो लोग पूछते थे कि महिला कहां से लाओगी। मंच पर नवजोत कौर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से टिकट लाऊंगी तो उपस्थित सैकड़ों लोगों ने ताली बजाकर और नारे लगाकर उनका समर्थन किया। पूनम शर्मा ने कहा कि जब मैं मेयर थी तो दबंग तरीके से काम किया है। नवजोत कौर सिद्धू ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठी थीं इसलिए यह चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस पार्टी का लोकसभा सीट से सही म्मीदवार साबित होंगी। उन्होंने कहा कि हम सभी नवजोत कौर को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजेंगे ताकि चंडीगढ़ की लड़ाई वे संसद में कर सकें और यहां के निवासियों के लिए हमेश खड़ी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें