फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र के सिर पर सज सकता है एसवीसी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. देवेंद्र सिंह के सिर सज सकता है एसवीसी का ताज
विज्ञापन


- इस पद पर तैनात डॉ. मुनीश्वर जोशी दो माह की छुट्टी पर गए


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्रेटरी टू वाइस चांसलर यानी एसवीसी का ताज लॉ डिपार्टमेंट के प्रोफेसर देवेंद्र सिंह के सिर सज सकता है। सूत्रों का कहना है कि उनके नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दो से चार दिन में उन्हें इस कुर्सी पर बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. मुनीश्वर जोशी पिछले साल सितंबर में ही सेवानिवृत्त हुए थे। उसी दौरान प्रो. राजकुमार को वाइस चांसलर तैनात किया गया था। उनके कुछ दिन बाद ही डॉ. मुनीश्वर जोशी को एसवीसी के पद पर तैनात कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि अब वह दो माह की छुट्टी पर जा रहे हैं। अचानक इतनी लंबी छुट्टी पर जाना किसी को हजम नहीं हो रहा है। जानकार कहते हैं कि एसवीसी महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद पर अधिकतम अवकाश 10 से 15 दिन का मिल सकता है। इतनी लंबी छुट्टी जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस पद पर संघ का ही कोई व्यक्ति आएगा। हालांकि मुनीश्वर जोशी भी भाजपा के ही करीबी माने जाते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस पद पर प्रो. देवेंद्र सिंह को तैनात किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें