फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल : चंडीगढ़ को हराकर यूपी पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा, उत्तरप्रदेश, शिमला के ध्यानार्थ.......
विज्ञापन


वॉलीबाल : यूपी और हिमाचल में फाइनल आज
पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही 45वीं वॉलीबाल जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में 45वीं वॉलीबाल जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में यूपी व हिमाचल और महिला वर्ग में हरियाणा व पश्चिम बंगाल के बीच फाइनल होगा। सोमवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल के मैच खेले गए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर पहुंचे। उन्होंने खेल का लुत्फ उठाया और हिमाचल प्रदेश और हरियाणा टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच हुए चुनौतीपूर्ण मुकाबले को भी देखा। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम विजयी रही। दूसरे क्वार्टर फाइनल का मुकाबला यूपी और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। शाम के वक्त सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। पुरुषों के वर्ग में पहला सेमीफाइनल हिमाचल प्रदेश व गुजरात के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला तमिलनाडु व व यूपी के बीच हुआ। इसमें हिमाचल और यूपी की टीम पहुंची, जबकि महिला वर्ग के मुकाबले में हरियाणा और पश्चिम बंगाल की टीम पहुंची।
पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 3-2 से हराया, स्कोर रहा 20-25, 13-25, 25-17, 25-21, 16-14। गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से मात दी, स्कोर था 25-23, 25-10, 25-19। उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 3-0 से 25-22,26-24, 25-21 के अंतर से हराया। तमिलनाडु ने पंजाब को 3-0 से 25-17, 25-22, 25-23 से पिछाडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल ने पंजाब को 3-0 से हराया, स्कोर रहा 25-07, 25-12, 25-12। तमिलनाडु ने दिल्ली को 3-0 से हराया, स्कोर था 25-09, 25-20, 25-12 । महाराष्ट्र ने केरला को 3-1 से मात दी, स्कोर रहा 18-25, 25-11, 25-21, 25-20। हरियाणा ने महाराष्ट्र को 3-2 से हराया स्कोर था 19-25, 25-21, 25-22, 15-25, 15-10।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें