देर रात एक्साइज डिपार्टमेंट ने सेक्टर-9 के डिस्कोथेक में की चेकिंग
एक्साइज विभाग ने ईटीओ और इंस्पेक्टरों की बनाई पांच टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
चंउीगढ़।
देर रात आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने शहर के नाइट क्लब और डिस्कोथेक में बगैर लाइसेंस के परोसी जा रही शराब को लेकर चेकिंग की। एक्साइज डिपार्टमेंट को शिकायत मिली है कि शहर के कई नाइट क्लब और डिस्कोथेक में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही है। जिसके चलते वीरवार देर रात को क्लब में चेकिंग की गई।
देर रात सेक्टर-9 स्थित एक नाइट क्लब में एक्साइज डिपार्टमेंट के ईटीओ व इंस्पेक्टर ने क्लब में रेड कर चेकिंग की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर क्लब को चेतावनी नोटिस जारी किया। चंडीगढ़ में कई नाइट क्लब और डिस्कोथेक ऐसे है, जहां रात में शराब परोसी जाती है। इस पर नजर रखने के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट ने ईटीओ और एक्साइज इंस्पेक्टरों की पांच टीमें बनाई है, जो अब रुटीन में चेकिंग कर इन गतिविधियों पर नजर रखेंगी।